Maharashtra SSC Result 2020 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHE) बुधवार 29 जुलाई, 2020 को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 1 अप्रैल के मध्य किया जाना था। परंतु कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन लागू हो गया। जिसकी वजह से 23 मार्च को होने वाली भूगोल की परीक्षा को 14 अप्रैल के बाद की तारीख तक स्थगित करना पड़ा। उसके बाद बोर्ड ने मई में भूगोल की परीक्षा को रद्द कर दिया था। अब छात्रों का परिणाम पांच विषयों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर अंक देने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परिणाम को देख सकेंगे।
ऐसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम :
- स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर दिए हुए SSC एग्जाम रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें
- स्टेप 3: फिर छात्र मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, मां का नाम और अन्य विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्टेप 4: उसके बाद छात्र व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें
- स्टेप 5: अब आपका परिणाम आपके सामने होगा। इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
ये भी पढे़ें : UK Board Result 2020: कल खत्म होगा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार, 2019 में ऐसा रहा था परिणाम