महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने SSC यानी 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। SSC परिणाम बोर्ड के आधिकारिक परीक्षा परिणाम पोर्टल maharesult.nic.in पर उपलब्ध हैं। जिन छात्रों ने मार्च में एसएससी परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम देख सकते हैं और वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 72.18 फीसदी रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.82 फीसदी रहा है।
2018 में भी महाराष्ट्र एसएससी का परिणाम 8 जून को ही आया था। पिछले साल राज्य में 17 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पास प्रतिशत 89.41 रहा था।
Maharashtra SSC Result 2019: ये रहा उत्तीर्ण प्रतिशत-
- 2019 में ये रहा पास प्रतिशत: 77.10 फीसदी
- 2018 में ये रहा पास प्रतिशत: 89. 41 फीसदी
- लड़कों का पास प्रतिशत 72.18 फीसदी
- लड़कियों का पास प्रतिशत- 82.82 फीसदी
Maharashtra SSC Result 2019: ये जिले रहे आगे, जानें इनका उत्तीर्ण प्रतिशत-
- कोंकण: 88.38 फीसदी
- पुणे: 82.48 फीसदी
- मुंबई: 77.04 फीसदी
- नागपुर: 67.27 फीसदी