फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Class 10th Result 2019: परिणाम की घोषणा को लेकर महाराष्ट्र बोर्ड चेयरमैन ने कही बड़ी बात

Thu, 06 Jun 2019 04:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maharashtra Board Result 2019
विज्ञापन

महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि को लेकर अलग-अलग संभावनाएं जताई जा रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार है। इस बीच महाराष्ट्र बोर्ड चेयरमैन शकुंतला काले ने परिणाम की घोषणा को लेकर सफाई दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 'महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी होने की तिथि अब तक निर्धारित नहीं की गई है। मेरी सभी से अपील है कि वे इसे लेकर संभावनाएं न जताएं। बोर्ड समय से परिणाम की घोषणा करेगा।'

बता दें कि अलग-अलग जगहों पर 7 जून को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा होने की बात कही जा रही थी। इस बार 10वीं की परीक्षा 01 मार्च से लेकर 22 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी। 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी में 20 और कुल 35 फीसदी अंक अनिवार्य है। पिछले साल पास प्रतिशत 89.41 फीसदी रहा था।

महाराष्ट्र बोर्ड इस बार 12वीं के परिणाम पहले ही जारी कर चुका है। परीक्षा में कुल 85.88 फीसदी विद्यार्थी पास हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें