Maharashtra Board Result 2019: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री एंड हायर सेकंड्री एजुकेशन बोर्ड (MSBSHSE) ने आज 28 मई, 2019 को कक्षा 12वीं के परीक्षा के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी कर दिए गए हैं। वे छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वे अब MSBSHSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि Maharashtra Board कक्षा 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च, 2019 तक विभिन्न केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। MSBSHSE 12वीं परीक्षा के लिए लगभग 14.9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम नीचे दिए गए नियमों का पालन कर उसे डाउनलोड करें।