महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने दसवीं, बाहरवीं कक्षा के छात्रों के लिए फरवरी मार्च माह में होने वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। परीक्षा में बैठने के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है। वरना वे परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए स्टूडेंस्ट्स को सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाना होगा।
छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2019 तक चलेगी। वोकेशन विषयों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 से 31 अक्टूबर 2019 निर्धारित की गई है। ध्यान दें कि सभी जूनियर कॉलेज को आवेदन शुल्क 1 से 18 नवंबर तक जमा करवाना होगा।
मुख्य तिथि-
- साल 1965 में महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की स्थापना हुई थी।
- बोर्ड हर राज्य में 10वीं-12वीं परीक्षाएं आयोजित करवाता है।
- साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित होती हैं।
- बता दें कि 10वीं की मुख्य परीक्षा में राज्य के करीब 17 लाख छात्र शामिल होते हैं।
- 12वीं की परीक्षा में करीब 14 लाख छात्र शामिल होते हैं।
10वीं के छात्र यहां दिए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करें...
12वीं के छात्र यहां दिए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करें...
ये भी पढ़ें : बिजली विभाग हो रही भर्तियां, इन पदों के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...