महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परिक्षाओं का रिजल्ट जल्द घोषित करने का निर्देश दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इन कक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह निर्देश विभाग के सचिव और प्राइमरी और सकेंड्री एजुकेशन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए हुई बैठक में दिया। इस बैठक में शिक्षा मंत्री ने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और स्कूलों को पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित करने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें-Bihar Board 10th Result 2020: कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जल्द हो सकता है शुरू, बोर्ड ने दी अब ये जानकारी
शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूलों को जल्द से जल्द पहली से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट स्कूलों की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि स्कूल वैकल्पिक रूप से विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी रिजल्ट की जानकारी दे सकते हैं। यह निर्देश इसलिए दिया गया है ताकि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पहली से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है।