mba cet result 2020 (महाराष्ट्र एमबीए सीईटी रिजल्ट जारी)
- फोटो : सोशल मीडिया
Maharashtra CET MBA Result 2020: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी 2020 रिजल्ट जारी हो गया है। राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ ने शनिवार को MBA CET 2020 रिजल्ट जारी किया। अभ्यर्थी सीईटी सेल के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिन भी अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र एमबीए सीईटी परीक्षा 14-15 मार्च को हुई थी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारिक मोड पर आयोजित हुई थी। सूबे के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि MAH-MBA/MMS CET रिजल्ट 23 मई को जारी होगा।
ऐसे चेक करें MAH MBA CET 2020 रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org है।
- यहां आपको होमपेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जब आप सारी डिटेल भर लेंगे तो आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप आसानी से अपने रिजल्ट का प्रिंट हाउट ले सकते हैं।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें