फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAH LLB CET Exam 2025: एमएएच एलएलबी सीईटी परीक्षा की तारीख बदलीं; मई में इस दिन होगा एग्जाम

Thu, 13 Feb 2025 06:14 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MAH LLB CET Exam Revised: महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्राधिकरण ने एमएएच एलएलबी 3 साल सीईटी परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा की तारीख बदल दी हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर सूचना देख सकते है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MAH LLB CET Exam Revised: महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्राधिकरण ने एमएएच एलएलबी 3 साल सीईटी परीक्षा 2025 की तिथि में संशोधन किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर  नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

3 और 4 मई को होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि कई उम्मीदवारों ने मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाओं और एलएलबी 3 साल की सीईटी परीक्षा के टकराव के बारे में अनुरोध किया है। इस स्थिति के मद्देनजर, सीईटी सेल ने एलएलबी 3 साल की सीईटी परीक्षा की तारीख को निम्नानुसार बदलने का फैसला किया है। अब प्रवेश परीक्षा 3 और 4 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा का आयोजन 20 और 21 मार्च को होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी तक हुए पंजीकरण 

एमएएच एलएलबी 3 साल सीईटी परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया  27 दिसंबर 2024 से शुरू हुई। इसमें आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 थी।

MAH LLB 3 Year CET Exam: परीक्षा विवरण

एमएएच एलएलबी 3 साल सीईटी 2025 परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न केंद्रों और अन्य राज्यों के चयनित स्थानों पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जिससे परीक्षा का कुल अंक 120 होगा।

परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और मराठी होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी समय किसी भी प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें