फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से मध्यप्रदेश बोर्ड ने स्थगित की ये परीक्षा 

Thu, 21 May 2020 04:27 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य प्रदेश बोर्ड ने D.El.d परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा को कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालात को देखते हुए स्थगित किया गया है। D.El.d परीक्षा 2 जून को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब बोर्ड ने एक नोटिस के जरिए इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हालांकि अभी इस परीक्षा के लिए संशोधित तारीख जारी नहीं हुई है जो कि परीक्षा से पहले जारी कर दी जाएगी। इस बात की जानकारी एमपीबीएसई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। 

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है उनको बोर्ड ने सलाह दी है कि वो परीक्षा के संशोधित शेड्यूल के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे। आधिकारिक वेबसाइट पर ही परीक्षा की अगली तारीख के बारे में जानकारी दी जाएगी अभ्यर्थी इस परीक्षा के स्थगित होने के आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी पढ़ सकते हैं।

एमपी बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की शेष बची परीक्षाओं के लिए भी टाइम टेबल जारी कर दिया है। बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं 9 से लेकर 12 जून के बीच होंगी। विद्यार्थी एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पट टाइम टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें