MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था और अब वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी व्यवस्था की है जो इस बार असफल रहे हैं। ऐसे छात्रों के लिए 17 जून से पुनः परीक्षा (Supplementary Exam) आयोजित की जाएगी, जिससे उन्हें एक और मौका मिल सके। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स
कम नंबर आने पर दोबारा एग्जाम देने का मौका
मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं, उन्हें अगले साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बोर्ड जुलाई/अगस्त में सभी विषयों की पुनः परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने से बचाने का मौका मिलेगा।
अब से पहले क्या होता था?
पहले केवल उन्हीं छात्रों को पूरक परीक्षा का अवसर मिलता था जो केवल एक विषय में फेल होते थे। उन्हें ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से परीक्षा देने की अनुमति दी जाती थी। लेकिन अब यदि कोई छात्र कई विषयों में भी फेल हो, तो भी वह मुख्य बोर्ड द्वारा संचालित दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकेगा।
यह भी पढ़ें:
10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल; देखें दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट
MP 12th Topper List 2025: इस साल 12वीं के टॉपर
इस साल एमपी बोर्ड के परिणाम में प्रियल द्विवेदी ने विज्ञान संकाय में 98.4% के साथ 492 अंक प्राप्त कर सतना जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, वाणिज्य संकाय में रिमझिम करोठिया ने 98.2% के साथ 491 अंक प्राप्त कर ग्वालियर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में हर्ष पांडे ने 98.0% के साथ 490 अंक प्राप्त कर सतना जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।