फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम.के अग्रवाल' बने दूरदर्शन समाचार के महानिर्देशक

Thu, 09 Aug 2018 03:50 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) पीआईबी पटना के महानिर्देशक 'एम.के अग्रवाल' को दूरदर्शन समाचार का नया महानिर्देशक बनाया गया है जिन्होंने 'इरा जोशी' का स्थान लिया है । इरा जोशी को आल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा विभाग ,नयी दिल्ली का महानिर्देशक नियुक्त किया गया है । सरकार की ओर से आज जारी आदेश में कहा गया है कि पीआईबी पटना के महानिदेशक एम के अग्रवाल दूरदर्शन समाचार नयी दिल्ली के नये महानिदेशक नियुक्त किये गए हैं। अग्रवाल को इरा के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिन्हें आल इंडिया रेडियो भेजा गया है । इन दोनों अधिकरियों के अलावा, ब्यूरो आफ आउटरीच कम्यूनिकेशन (बीओसी) नयी दिल्ली के महानिदेशक घनश्याम गोयल को पीआईबी नयी दिल्ली में महानिदेशक नियुक्त किया गया है जबकि सत्येंद्र प्रकाश को बीओसी का नया महानिदेशक बनाया गया है । सत्येंद्र प्रकाश बीओसी (डीएवीपी) में महानिदेशक के पद पर तैनात थे । उनके पास मुंबई फिल्म प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार था । आदेश में यह भी कहा गया है कि पीबीआई मुंबई के अतिरिक्त क्षेत्रीय महानिदेशक को अगले आदेश तक फिल्म प्रभाग मुंबई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें