समर्थ प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की दी गई जानकारी
बीएचयू के स्टाफ डेवलपमेंट सेल की ओर से समर्थ प्लेटफॉर्म के उपयोग के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विवि के प्रशासनिक सहित अन्य कार्यों के लिए समर्थ प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से संबंधित ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।
स्टाफ डेवलपमेंट सेल के समन्वयक प्रो. सुजीत दूबे ने बताया कि दक्षता एवं पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल समाधानों को अपनाने के बारे में विशेष जोर दिया जा रहा है। समर्थ का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करना है। यह स्मार्ट, पेपरलेस एवं तकनीक-आधारित प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो डिजिटल इंडिया के व्यापक विज़न के अनुरूप है।