लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा 08 अप्रैल,2020 से शुरू होनी थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल उसी दिन यूपी बीएड जेईई 2020 परीक्षा भी होनी है। एक साथ दोनों बड़े पेपर आयोजित नहीं हो सकते थे। इस वजह से विश्वविद्यालय परीक्षा तिथि फिलहाल के लिये आगे टाल दी गई है। नई परीक्षा तिथि के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है पर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विश्वविद्यालय परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही जारी कर दी जाएंगी।
मुख्य जानकारी
यूपी बीएड जेईई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी को शुरू हो गई थी। यूपी बीएड जेईई के लिए 6 मार्च, 2020 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। लेकिन वे आवेदक, जो अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं वे अब भी 11 मार्च, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं बस उन्हें इसके लिये लेट फीस भरनी होगी। इस परीक्षा की प्रवेश परीक्षा 08 अप्रैल 2020 को होगी और परिणाम 11 मई, 2020 के दिन घोषित किये जाएंगे।वे उम्मीदवार जो प्रवेश परीक्षा पास कर लेंगे, उन्हें सीट एलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। ये काउंसलिंग प्रक्रिया 1 जून, 2020 से शुरू होगी।
परीक्षा प्रारूप
यूपी बीएड जेईई परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए तीन घंटे की समय दिया जाएगा। एक पेपर पूर्णांक 200 अंक का होगा। पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) से 50 प्रश्न आएंगे। पेपर बी में सेंट्रल एप्टीट्यूड टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न आएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए पार्ट ए कंपसलरी है। पार्ट बी में स्पेस्फिक प्रश्न चार विषयों कला, विज्ञान, वाणिज्य और कृषि में से किसी एक से आएंगे। उम्मीदवार को किसी भी एक विषय से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।