फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती के लिए नए नियम जारी, अगर हाथ पर है टैटू तब भी बन सकते हैं पात्र

Fri, 16 Nov 2018 03:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : SELF
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस में भर्ती लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। भर्ती के लिए अब नए नियम सामने आए हैं। आपको बता दें कि पहले भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 21 साल निर्धारित की गई थी। पर अब इस नियम में बदलाव आया है न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी अब 21, 22, 23, 24 और 25 वर्ष तक के आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह सचिव अमिताभ कुंदू ने नोटिफिकेशन के जरिये ये जरूरी सूचना जारी की है। बता दें कि अब तक को भर्तियां हो गई हैं उन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पुराने नियमों की बात करें तो हाथ चाहे बायें हो या दायें टैटू का होना अमान्य था। पर अब इस नियम में भी बदलाव भी आया है। अगर टैटू दायें हाथ में हो तो अब भी अमान्य है पर बाएं हाथ में टैटू अगर एक चौथाई और कोहनी से छोटा है तो वो मान्य हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें