फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन नहीं, टीवी से पढ़ाया जाएगा

Thu, 09 Jul 2020 06:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टेलीविजन के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। सूबे की सरकार का कहना है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन नहीं बल्कि टीवी के जरिए पढ़ाया जाएगा। सूबे के शिक्षा मंत्री ए। सेनगोट्टैयान ने गुरुवार को यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को टेलीविजन के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई पाठ्यक्रम से कई चैप्टर हटाए जाने को लेकर एचआरडी मंत्री ने कही ये बात
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कक्षाओं का शेड्यूल और समय इन कक्षाओं के उद्घाटन के वक्त मुख्यमंत्री  पलानीस्वामी करेंगे। दरअसल, यह फैसला इसलिए लिया गया है कि क्योंकि समाज के गरीब वर्गों के विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट का एक्सेस सीमित होता है। ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध में सूबे में पहले से ही यह बहस छिड़ी हुई है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सीमित इंटरनेट के पहुंच और स्मार्टफोन का एक्सेस नहीं होने की वजह से टीवी के जरिए पढ़ाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने इससे पहले कहा था कि पांच निजी टीवी चैनल मुफ्त में विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय पर कक्षाओं का प्रसारण करेंगे। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि कक्षाएं संचालित करने के लिए तैयारी का काम चल रहा है जो 13 जुलाई के बाद शुरू होंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई पाठ्यक्रम से कई चैप्टर हटाए जाने को लेकर एचआरडी मंत्री ने कही ये बात
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें