तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टेलीविजन के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। सूबे की सरकार का कहना है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन नहीं बल्कि टीवी के जरिए पढ़ाया जाएगा। सूबे के शिक्षा मंत्री ए। सेनगोट्टैयान ने गुरुवार को यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को टेलीविजन के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।