फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 नवंबर से खोले जा सकते हैं देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालय

Tue, 20 Oct 2020 01:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय (फाइल फोटो)
विज्ञापन

देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालय दो नवंबर से खोले जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति ने स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। दो नवंबर से देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों को फिर से खोला जा सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय: दूसरी कट ऑफ के तहत 9 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन

गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही केंद्रीय और नवोदय विद्यालय बंद हैं। ऐसे में अब नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय और नवोदय विद्यालय फिर से खोलने की योजना है। बता दें कि कई राज्यों ने अपने यहां 15 अक्तूबर से ही नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल दिया है। जबकि, कई राज्य स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में कुल 1,250 केंद्रीय विद्यालय और 650 नवोदय विद्यालय हैं। जिनमें 15 लाख से विद्यार्थी पढ़ते हैं। बता दें कि अनलॉक 5 के दिशा-निर्देशों के तहत सरकार ने 15 अक्तूबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इसके लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी। 

इसे भी पढ़ें-Jamia Hamdard Admissions 2020: यूजी-पीजी कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें