वेटिंग लिस्ट में नाम होने पर क्या करें?
अगर आपके बच्चे का नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो आपको KVS की वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहना होगा। पहली सूची की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद, रिक्त सीटों के आधार पर प्रतीक्षा सूची से प्रवेश दिया जाएगा। यदि फिर भी सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी सूची 2 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।
एडमिशन के लिए अगला कदम क्या होगा?
अगर आपके बच्चे का नाम लॉटरी रिजल्ट में आ गया है, तो अब अगले कदम के रूप में आपको एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए, आपको निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित केन्द्रीय विद्यालय जाकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, KVS के दिशानिर्देशों के अनुसार, एडमिशन सीट सुनिश्चित करने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
KVS Lottery List: कैसे चेक करें?
केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका 1 और 3 के लॉटरी रिजल्ट को चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले, अभिभावकों को अपने बच्चों के संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर "KVS Balvatika Admission List 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके सामने सभी कैटेगरी के परिणामों की लिस्ट खुलेगी। अपनी कैटेगरी के अनुसार पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पीडीएफ फाइल में रिजल्ट देख सकते हैं जिसमें आपके बच्चे का नाम, आवेदन संख्या, कैटेगरी आदि जानकारी दी जाएगी।