ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
अभिभावकों को आवेदन करने के लिए केवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के दौरान बच्चे और अभिभावक से जुड़ी सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।
यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है, इसलिए फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
किन कक्षाओं के लिए शुरू हुई प्रक्रिया?
इस चरण में प्रवेश प्रक्रिया निम्न कक्षाओं के लिए शुरू की गई है:
- बालवाटिका (प्री-प्राइमरी स्तर)
- कक्षा 1 (प्राथमिक स्तर)
वहीं, कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश की प्रक्रिया अलग से ऑफलाइन माध्यम में चलाई जाएगी। यह प्रक्रिया संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर शुरू होगी।
समय पर आवेदन करना जरूरी
केवीएस ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे आवेदन में परेशानी हो सकती है।