फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका-कक्षा एक में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी; जानें जरूरी तिथियां

Thu, 06 Mar 2025 12:23 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय 2025 में कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी - फोटो : ANI (Edit: अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025-26 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) से शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक कक्षा 1 में अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए आवेदन balvatika.kvs.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

KVS 2025-26 Admission: महत्वपूर्ण तिथियां 

  • कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3 के लिए रजिस्ट्रेशन: 7 मार्च 2025 सुबह 10 बजे से शुरू
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3): 21 मार्च 2025।
  • प्रथम चयन सूची और वेटलिस्ट: कक्षा 1 के लिए 25 मार्च 2025 और बालवाटिका के लिए 26 मार्च 2025
  • दूसरी चयन सूची: 2 अप्रैल 2025
  • तीसरी चयन सूची: 7 अप्रैल 2025
  • बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन पंजीकरण (जब सीटें उपलब्ध हों): 2 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक।
  • बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रथम अनंतिम सूची की घोषणा: 17 अप्रैल 2025
  • बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रवेश: 30 जून 2025
  • कक्षा 11 में प्रवेश हेतु पंजीकरण: किसी विशेष कक्षा में सीटों की उपलब्धता के आधार पर 2 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन मोड में होगा।
  • पंजीकरण, चयन सूची और कक्षा 11 में प्रवेश: यह प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर की जाएगी।

KVS Admission: आयु-सीमा

कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन 7 मार्च 2025 से शुरू हो रहे हैं और यह प्रक्रिया 21 मार्च 2025 रात 10 बजे तक चलेगी। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 31 मार्च 2025 तक कम से कम 6 साल होनी चाहिए, यानी बच्चा 1 अप्रैल 2019 या उससे पहले पैदा हुआ होना चाहिए। वहीं, बालवाटिका में प्रवेश के लिए आयु सीमा इस प्रकार होगी: 
  1. बालवाटिका-1: 3 से 4 साल
  2. बालवाटिका-2: 4 से 5 साल
  3. बालवाटिका-3: 5 से 6 साल
इन तीनों श्रेणियों में आयु की गणना 31 मार्च 2025 से की जाएगी।

कक्षा 2 और इससे ऊपर के कक्षाओं में दाखिला

कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिला तब ही किया जाएगा जब संबंधित कक्षा में सीटें खाली होंगी। कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए आवेदन 2 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन मोड में किए जाएंगे। उम्मीदवारों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में फॉर्म जमा करना होगा। 

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र (बच्चे का वास्तविक जन्म प्रमाण पत्र, वेरिफिकेशन के बाद यह लौटा दिया जाएगा)
  • एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (बच्चे के परिवार का निवास प्रमाण पत्र)
  • सर्विस सर्टिफिकेट (अगर माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तो पिछले सात सालों के ट्रांसफर डिटेल्स)
  • बच्चे के दो पासपोर्ट साइज फोटो
विज्ञापन

KVS Admission 2025 के लिए कैसे करें आवेदन

कक्षा 1 और बालवाटिका में आवेदन करने के लिए अभिभावकों को kvsonlineadmission.kvs.gov.in और balvatika.kvs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के समय बच्चे का नाम, अभिभावक का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स सही-सही भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें