कोटा विश्वविद्यालय (University of Kota) ने नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 में विभिन्न कोर्सेज के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, विभिन्न कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जून, 2019 से शुरू हो चुकी है। यह 23 जून, 2019 तक चलेगी।