फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Suicide: कोटा में 18 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी ने की आत्महत्या; छठी मंजिल से कूदकर दी जान, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 23 Nov 2024 03:26 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kota Student Suicide: जेईई की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, छात्र अप्रैल से एक कोचिंग संस्थान में जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था और एक छात्रावास में रहता था। 
विज्ञापन
Kota Student Suicide - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kota Student Suicide: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय एक छात्र ने यहां अपने छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के अन्नूपुर निवासी विवेक कुमार अप्रैल से यहां एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि लड़के ने कथित तौर पर आधी रात के आसपास छठी मंजिल से छलांग लगा दी। 

शर्मा ने बताया कि विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि लड़के के कमरे की बालकनी पर लगा सुरक्षा जाल छेददार था और उसमें खरोंच भी थी, जिससे लगता है कि कूदने के लिए उसमें छेड़छाड़ की गई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने और मौत के कारणों की जांच करने के लिए भेजा गया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरक्षा जाल पहले से ही क्षतिग्रस्त था या कूदने के लिए जानबूझकर उसमें छेड़छाड़ की गई थी। 

उन्होंने बताया कि माता-पिता के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग छात्र द्वारा की गई यह 16वीं आत्महत्या है, जबकि पिछले साल शहर में ऐसे 26 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें