फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam Result 2021: क्या आपको पता है 9,534 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्रों में विसंगति पाए जाने पर क्या होगा

Mon, 27 Dec 2021 06:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में SI की लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस परीक्षा की आंसर-की जारी की गई है।
 
विज्ञापन
UP Police SI Exam 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के 9,534 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी की जा चुकी है और अब अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। गौरतलब है कि SI समेत 9,534 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई थी। इस परीक्षा को 3 फेज में आयोजित किया गया था और आखिरी फेज की परीक्षा 2 दिसंबर को समाप्त हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए SI के 9,027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप परीक्षा के लिए अपने करेंट अफेयर्स विषय को मजबूत बनाने के लिए सफलता के  FREE Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

प्रश्नपत्रों में पाई गई विसंगति तो क्या होगा

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्रों में विसंगति होने पर परीक्षार्थियों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दे चुका है। अगर परीक्षार्थी द्वारा दर्ज की गई आपत्ति और उनके के जरिए संबंधित प्रश्न या उत्तर की सार्थकता के लिए उपलब्ध कराया गया दस्तावेज जांच में सत्य पाया जाता है तो भर्ती बोर्ड द्वारा ऐसे सवाल को खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे प्रश्नों के लिए सभी अभ्यर्थियों को एक समान अंक दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है।

कब तक जारी हो सकता है एग्जाम का रिजल्ट 

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस परीक्षा का परिणाम जारी करने में भर्ती बोर्ड को लगभग एक महीने का समय लग सकता है। ऐसे में इस एग्जाम का रिजल्ट जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।   

एग्जाम के बाद अभी कितने पड़ाव हैं बाकी  

यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा से होकर गुजरना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा और अंत में मेरिट सूची तैयार की जाएगी।  

यूपी पुलिस परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते है

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें