फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए यूपीएसईई के अंतर्गत आने वाले टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-से हैं?

Wed, 24 Jun 2020 11:09 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की पढ़ाई (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : source
विज्ञापन

हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं। इन प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले हर छात्र का सपना होता है कि वो एक बेहतरीन कॉलेज से जैसे आईआईटी व एनआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करे। इंजीनियरिंग के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं में से एक है यूपीएसईई यानि कि उत्तर प्रदेश स्टेट एंटरेंस एग्जामिनेशन जो कि डॉ. ए पी जे कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) द्वारा आयोजित किया जाता है। एकेटीयू जिसका पुराना नाम उत्तर प्रदेश टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) था, के अंतर्गत 600 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज आते हैं। आज हम आपको एकेटीयू के अंतर्गत आने वाले 5 सबसे बेहतरीन कॉलेज के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन


ये वो पांच कॉलेज हैं जो यूपीएसईई स्कोर के द्वारा एडमिशन लेते हैं- 

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल युनिवर्सिटी (एचबीटीयू), कानपुर 
देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक एचबीटीयू को किसी परिचय की जरूरत नहीं। साल 1920 में प्रारम्भ की गई एचबीटीआई, उत्तर प्रदेश में बेहतरीन टेक्नीकल शिक्षा का मार्गदर्शक रहा है। एनआईआरएफ व अन्य पत्रिकाओं द्वारा इसे लगातार देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्मिलित किया जाता रहा है। यहां पर एडमिशन लेने से पहले निम्न बातों को ध्यान में रखें- 

 बीटेक में एडमिशन केवल जेईई मेन व यूपीएसईई के स्कोर पर होता है।  बीटेक में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी, केमिकल इंजीनियरिंग, ऑयल टेक्नॉलजी, प्लास्टिक टेक्नॉलजी, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग आदि कोर्सेस उपलब्ध हैं।  यहां के प्लेसमेंट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 43.5 लाख रु. का पैकेज प्रदान किया गया था। इसके अलावा यहां  पर प्लेसमेंट के लिए आने वाली प्रमुख कंपनियां रिलायंस, सैमसंग, टाटा मोटर्स, ग्लोबल लॉजिक, एशियन पेंट्स, आईबीएम, टीसीएस, ओयो आदि हैं। 
विज्ञापन


यहां के प्रसिद्ध एलुमिनाई जिन्हें हार्कोटिएन के नाम से भी जाना जाता हैं- दिनेश अग्रवाल (इंडियामार्ट), अनिल खंडेलवाल (पूर्व चेयरमैन, बैंक ऑफ बडोदा), राज सेनानी (निदेशक एनएसआईटी) आदि हैं। 

 इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी, लखनऊ 
साल 1984 में स्थापित आईईटी लखनऊ एक बेहतरीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है। यह एकेटीयू के अंतर्गत आने वाले सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है। यह प्रारम्भ में लखनऊ युनिवर्सिटी और फिर यूपीटीयू से संबद्ध था। वर्तमान में ये एकेटीयू के अंतर्गत आता है। यहां से बीटेक करने के पूर्व आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए- 

यहां पर बीटेक में एडमिशन यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है। यहां के बीटेक कोर्स के तहत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बायो टेक्नॉलजी, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कोर्स आते हैं।  यहां पर प्लेसमेंट के लिए मुख्य रूप से एनईसी, ऑरिगो, टाटा केमिकल्स, एक्सीमस, इंडियामार्ट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कंपनियां आती हैं। यहां के कुछ प्रसिद्ध एलुमिनाई हैं सृजन पाल सिंह, भूपेन्द्र कुमार, निखिल प्रताप आदि। 

बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी (बीआईईटी), झांसीः 
बीआईईटी झांसी उत्तर प्रदेश  सरकार के अंतर्गत आने वाला एक प्रसिद्ध कॉलेज है। यह साल 1986 में स्थापित किया गया था। यह राज्य का सबसे पुराना इंजीनियरिंग कॉलेज है।  यहां पर बीटेक में एडमिशन यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है। 

यहां के बीटेक कोर्स के तहत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कोर्स आते हैं।  यहां पर प्लेसमेंट के लिए मुख्य रूप से न्यूजेन, टीसीएस, ऑप्टम, ईपीएएम, विप्रो, एक्स्ट्रा मार्क्स, प्रिस्टीन केयर, क्रोन जे, इंडियामार्ट आदि कंपनियां आती हैं। 

यहां के कुछ प्रसिद्ध एलुमिनाई हैं राहुल लखमानी (स्काईफाई), नवनीत कुमार (कूपन देखो), आलोक कौशल आदि। 

अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद 
एकेजीईसी के नाम से भी प्रसिद्ध इस कॉलेज की स्थापना साल 1998 में हुई थी। हालही में यहां पर बिग डॉटा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट सेंटर और ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर रिसर्च ऐंड डेवलेपमेंट लैब की स्थापना हुई है।  यहां पर बीटेक में एडमिशन यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है। 

यहां के बीटेक कोर्स के तहत कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग,सिविल इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग कोर्स आते हैं। यहां पर प्लेसमेंट के लिए मुख्य रूप से नरागो, इंफोसिस, लावा, सैमसंग, सिंटेल, ओएसएस क्यूब, सेंट गोबेन, नेक्सस टाइमेक्स, टेलेक्सो, बिरला सॉफ्ट आदि कंपनियां आती हैं। 

यहां से अनेको स्वउद्दम प्रारम्भ हुए हैं जैसे एडु ड्राइव, गुड़िया थ्रेडबॉल आदि।  

 कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना साल 2004 में हुई थी। इन सारे कॉलेज में यह सबसे नया व सबसे कम कोर्स प्रदान करने वाला कॉलेज है। लेकिन पिछले कई सालों में इस कॉलेज से हुए प्लेसमेंट ने इसे एकेटेयू के बेहतरीन कॉलेज की लिस्ट में पहुंचाया है। 

 बीटेक में एडमिशन जेईई मेन व यूपीएसईई के स्कोर द्वारा होता है।  बीटेक में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, और मेकैनिकल इंजीनयरिंग कोर्स कराए जाते हैं। प्लेसमेंट के लिए यहां पर ऑप्टीमस, डाटानोवा, डैफोडिल, एचपी, टीसीएस, ऐंग्लो ईस्टर्न, इंडियामार्ट, लीवे हर्ट्ज आदि।   यहां अनेको आईएस, गेट, कैट व स्वउद्दमी एलुमिनाई हैं। 

अगर आप भी यूपीएसईई के द्वार एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये पांच कॉलेज आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए। अगर आप यूपीएसईई की तैयारी करना चाहते हैं तो विजिट करें Safalta.com ।
विज्ञापन


UPSEE की तैयारी के लिए विद्यार्थी यहां रजिस्ट्रेशन करवाएं https://bit.ly/2BtHPPI 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें