फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर जीतकर जब पहुंची अपने घर तो कुछ ऐसा हुआ स्वागत, जो कभी देते थे ताने आज पहना रहे माला

Tue, 26 Mar 2019 02:42 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सादुल्लापुर में दीपक प्रधान के आवास पर ऑस्कर विजेता स्नेहा गुर्जर का गांव वालों ने स्वागत किया। वह हापुड़ जिले की निवासी हैं और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए उन्हें ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर स्नेहा ने कहा कि अगर कोई मेहनत करें तो जरूर उसको मंजिल मिलती है।
विज्ञापन

स्नेहा ने बताया कि मैंने काफी लोगों के ताने सुने, लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं कि मेरी और टीम की मेहनत के बल पर हमें ऑस्कर अवार्ड मिला। उन्होंने बताया कि मुझे कभी मुझे यह नहीं पता था कि आगे चलकर मुझे ऑस्कर अवार्ड मिलेगा, लेकिन मुझे सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

यह मुझे जरूर यकीन था। वहीं दीपक प्रधान ने कहा कि स्नेहा गुर्जर यूथ आइकन हैं। इसी तरह से हमारी बेटियां आगे बढ़कर कोई भी बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर सोरन प्रधान, हरेंद्र सलारपुर, आलोक नागर, बृजेश भाटी, जगबीर नंबरदार और सुरेंद्र दुजाना, जगत खारी समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे।

UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019  से संबंधित हर खबर पाइए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2019 और यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 की परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें