फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 NTA JEE MAIN 2020 : यहां पाएं परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी 

Sat, 16 Nov 2019 02:05 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनटीए हर साल दो बार जेईई मेन परीक्षा का आयोजन करता है। इस बार जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 6 से 11 जनवरी 2020 के बीच किया जाएगा। एनआईटी, आईआईटी और अन्य केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा फंड प्राप्त तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन


इन माध्यमों में होगी परीक्षा :

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन विभिन्न माध्यमों में किया जाता है। जैसे  बीई और बीटेक के लिए कंप्यूटर बेस्ड़ टेस्ट या सीबीटी माध्यम से, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर इन मैथमेटिक्स और एप्टीट्यूड टेस्ट पार्ट-2 परीक्षा सीबीटी माध्यम और ड्राइंग टेस्ट पार्ट-3, पेन-पेपेर (ऑफलाइन) माध्यम से आयोजित की जाती है। 

परीक्षा के लिए इन भाषाओं का है विकल्प :

जेईई परीक्षा देने के लिए तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती का विकल्प है। उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरते समय परीक्षा की भाषा का चयन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद परीक्षा की भाषा में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : अयोध्या पर फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के ये जज कल हो रहे हैं रिटायर, एक टॉस ने बदल दी जिंदगी

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड :
एनटीए, जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड दिंसबर 2019 में जारी करेगा। उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। नियमों के अनुसार किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें :  प्रदूषण पर बच्चे का निबंध वायरल, बताया 'दिल्ली का प्रमुख त्योहार'

सीबीटी माध्यम से परीक्षा देने वाले छात्र इन बातों का रखें ध्यान :
  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।
  • उम्मीदवारों के लिए अटेंडेंस शीट के लिए एक फोटो ले जाना भी अनिवार्य है। 
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना जरूरी है। 
  • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को छूट के लिए मेडिकल ऑफिसर द्वारा पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें