फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OJEE 2019: परीक्षा तिथि आई सामने, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 30 Jun 2019 04:01 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक, एमबीए, एमसीए और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए विशेष ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा OJEE 21 जुलाई को आयोजित होगी। ओजेईई परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एक घंटे की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को 60 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करना होगा।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को 30 जून से 10 जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा और 15 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। परिणाम 25 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। सीटों का पहला राउंड अलॉटमेंट 30 जुलाई को किया जाएगा और 1 अगस्त को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। 3 अगस्त को सीटों का फाइनल अलॉटमेंट और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस बीच, पहले चरण की ओजेईई काउंसलिंग में, बीटेक, एमबीए, एमसीए के लिए पहले दौर की सीटों का आवंटन 1 जुलाई को किया जाएगा और उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 6 से 12 जुलाई के बीच होगा। दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 14 जुलाई को किया जाएगा जबकि पहले चरण में सीटों का अंतिम राउंड अलॉटमेंट 22 जुलाई को अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें