फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE मेन परीक्षा में हो सकता है बदलाव, जानें क्या कहा HRD मंत्री ने

Thu, 23 Jul 2020 05:42 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो बार परीक्षाओं के स्थगित होने के बाद, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने JEE Main अप्रैल 2020 की परीक्षा 1 सितंबर से 6 अप्रैल तक आयोजित करने का निर्णय लिया। अब JEE मेन परीक्षा के समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है। यूपीएससी एनडीए परीक्षा के साथ तारीखें क्लैश हो रही हैं।
विज्ञापन


हाल ही में एक ट्वीट में, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इससे संबंधित जानकारी दी है-
 

बता दें कि आज पोखरियाल के एक और ट्वीट ने लोगों का जेईई मेन की तरफ ध्यान आकर्षित कर दिया है। ट्वीट के अनुसार कोरोना वायरस के कारण चल रही परिस्थितियों को देखते हुए सेंट्रल सीट एलॉकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने निर्णय लिया है कि संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन 2020 पास अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा के केवल पास सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। उनके अंकों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। जबकि इससे पहले NIT और केंद्र से वित्तीय सहायता प्राप्त टेक्निकल संस्थानों में दाखिले के लिए छात्रों के लिए JEE MAIN परीक्षा पास करने के साथ 12वीं की परीक्षा में 75 % अंक या क्वालिफाइंग एग्जाम के टॉप 20 परसेंटाइल में होना जरूरी था। पढ़ें संबंधित ट्वीट
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- एनआईटी में प्रवेश के लिए नियमों में ढील, जेईई मेन के साथ 12वीं पास होना पर्याप्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें