फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में पतंग बाजी के रोचक मुकाबले

Mon, 15 Jan 2018 03:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा में मकर सक्रांती के मौके पर पतंग बाजी का रोचक मुकाबला हुआ। 'फ्लाई ए काईट फेस्ट' की इस प्रतियोगिता में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की 132 टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। लड़कों ने इस काईट फेस्ट  प्रतियोगिता में बाजी मारी।  
विज्ञापन


ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एल. एम. एस. पालनी ने पतंग उड़ा कर इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि 'आज के दौर में छात्र अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं और यह काईट फेस्टिवल सभी छात्रों को अपने त्योहार को मनाने की सीख देता है' । उन्होंने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल कूद छात्रों के जीवन में बहुत आवश्यक है और यह प्रतियोगिता टीम भावना विकसित करने के साथ साथ मनोरंजन उपलब्ध कराने का प्रयास है। 
Trending Videos
विज्ञापन

बी.टेक के छात्र अक्षित गुप्ता और एम.बी.ए. के शुभम वर्मा ने साढ़े तीन घण्टों तक अपनी पतंग बचाए रखने और ऊंची उड़ान के लिए सर्वश्रेष्ठ पतंगबाज का पुरस्कार जीता। वहीं मानव गोस्वामी, प्रीती गोयल और रोहन सेमवाल ने दूसरा स्थान पाया। शिक्षकों में डा. राज के. धर, डा. ए. एस. शुक्ला और डा. एम. पी. सिंह ने अपनी पंतग बाजी का हुनर दिखाया और कई घंटो तक पंतगबाजी की। 

दोपहर में इस मुकाबलों की शुरुआत के साथ ही आसमान रंगबिरंगी पतंगों से इंद्रधनुषी रंगो में रंग गया। परंतु इतनी पतंगों में छात्रों के लिए अपनी पतंग बचाना काफी मुश्किल रहा। सभी छात्रों ने अपने पतंग उड़ाने के हुनर आजमाए और बचपन की यादें ताजा की। इस कार्यक्रम का संचालन साहिब सब लोक ने किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें