कौन कर सकता है आवेदन?
स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए आवेदकों ने अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों को उनकी शैक्षणिक जरूरतों के अनुसार अलग-अलग स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी।
कितना मिलेगा स्कॉलरशिप?
न्यूनतम स्कॉलरशिप राशि 6,000 रुपये है। आवेदकों के पास पिछली कक्षा का प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, फीस रसीद व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।