Kerala University Admissions 2020
- फोटो : IStock
Kerala University 2020: केरल विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट, यूजी प्रवेश 2020 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा और आवेदन पत्र भरने के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2020 है। वहीं पहली आवंटन सूची 18 अगस्त, 2020 है। तिथियों की पूरी जानकारी आगे पढ़ें-
केरल विश्वविद्यालय प्रवेश 2020: महत्वपूर्ण तिथियां-
- पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि- 21 जुलाई, 2020
- पंजीकरण की अंतिम तिथि- 17 अगस्त, 2020
- ट्रायल अलॉटमेंट की तारीख- 12 अगस्त, 2020
- चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क का भुगतान- 18 से 23 अगस्त, 2020
- दूसरा आबंटन- 24 अगस्त, 2020
- विश्वविद्यालय में शुल्क का भुगतान- 24 अगस्त से 4 सितंबर, 2020 तक
केरल विश्वविद्यालय प्रवेश 2020: आवेदन कैसे करें-
चरण - 1 सबसे पहले छात्रों को केरल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
चरण - 2 उसके बाद यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण - 3 अपना ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर खुद को रजिस्टर करना होगा।
चरण - 4 आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद शुल्क जमा करें
चरण - 5 छात्रों को हस्ताक्षर और तस्वीर अपलोड करनी होगी।
चरण - 6 भविष्य के संदर्भ के लिए एक फोटो कॉपी संभालकर रखें।
केरल विश्वविद्यालय प्रवेश 2020: केयू के बारे में-
केरल विश्वविद्यालय, जिसे पहले त्रावणकोर विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता था जो केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित है। इसकी स्थापना 1937 में, त्रावणकोर के महाराज, श्री चिथिरा थिरुनल बलराम वर्मा, जो विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति भी थे, के एक उद्घोषणा द्वारा की गई थी। त्रावणकोर के तत्कालीन दीवान, सीपी रामास्वामी अय्यर पहले गवर्नर थे।
ये भी पढ़ें-
राजस्थान: बारहवीं में 99 फीसदी से ज्यादा नंबर लाया मजदूर का बेटा, आईएएस बनने का है ख्वाब