केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (के-टीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो के-टीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
KTET नवंबर 2019 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2019 है। के-टीईटी परीक्षा 16, 17 और 24, नवंबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बता दें कि निम्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में शिक्षक उम्मीदवारों की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए KTET परीक्षा का आयोजन किया जाता है। के-टीईटी परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को के-टीईटी परीक्षा के लिए उत्तीर्ण माना जाता है।