फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala SSLC Result Out: केरल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

Fri, 19 May 2023 07:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

Kerala SSLC Result 2023 OUT: केरल परीक्षा भवन ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (Kerala SSLC Result 2023) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
SSLC Result 2023 KeralaKerala SSLC Result 2023 OUT: केरल परीक्षा भवन ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (Kerala SSLC Result 2023) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। केरल 10वीं के रिजल्ट 2023 की घोषणा शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने की। SSLC परिणाम 2023 केरल के अलावा, THSSLC, THSSLC (श्रवण बाधित) और AHSSLC परिणाम भी आज घोषित किए गए हैं। परीक्षार्थी SSLC परिणाम 2023 केरल के लिए लिंक अब results.kite.kerala.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala SSLC Result 2023 OUT: केरल परीक्षा भवन ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (Kerala SSLC Result 2023) कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। केरल 10वीं के रिजल्ट 2023 की घोषणा शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने की। SSLC परिणाम 2023 केरल के अलावा, THSSLC, THSSLC (श्रवण बाधित) और AHSSLC परिणाम भी आज घोषित किए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए SSLC रिजल्ट 2023 का लिंक अब results.kite.kerala.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। जहां से इसे अब डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

केरल एसएसएलसी 2023 परीक्षा में कुल 4,19,128 छात्र शामिल हुए। केरल एसएसएलसी 2023 की परीक्षा 2,960 परीक्षा केंद्रों पर 09 से 29 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम आज घोषित किया गया है। केरल एसएसएलसी कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.70 है।

Kerala 10th Result 2023  ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट - keralaresults.nic.in पर जाएं

  • केरल एसएसएलसी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें

  • रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें

  • केरल एसएसएलसी परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा

एसएमएस पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट

सबसे पहले इस प्रारूप में एक एसएमएस टाइप करें KERALA10

केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10 के परिणामों की घोषणा की। परिणाम प्रेस कांफ्रेंस में उत्तीर्ण प्रतिशत, ग्रेडवार परिणाम, पुनर्मूल्यांकन कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। केरल एसएसएलसी परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड एग्जाम रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। 
विज्ञापन

इस साल केरल 10वीं के रिजल्ट में कुल 68,694 छात्रों को ए प्लस मिला है।  केरल 10वीं रिजल्ट 2023 में इस साल पिछले साल के मुकाबले 24,241 ज्यादा छात्रों ने A+ हासिल किया है।  जबकि पिछले वर्ष A+ प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 44,363 थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें