फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: एसएसएलसी परीक्षा की तारीख घोषित, 17 मार्च 2021 से होंगे एग्जाम

Thu, 17 Dec 2020 05:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल सरकार ने गुरुवार को एसएसएलसी परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। एसएसएलसी परीक्षा और उच्च माध्यमिक व व्यावसायिक उच्च माध्यमिक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 17 मार्च 2021 से शुरू होंगी और 30 मार्च 2021 को खत्म होंगी। परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Indian Army : भर्ती होने से पहले जाने सेना के बारे में, क्या होती हैं कोर, ब्रिगेड और बटालियन


परीक्षा की तारीखें केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में तय की गई। वहीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र 1 जनवरी 2021 से फिर से स्कूल जा सकेंगे। स्कूलों को अगले साल से खोला जा रहा है। अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूल जा सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-फ्री में करें रेलवे NTPC और ग्रुप डी की पक्की तैयारी और पाएं सरकारी नौकरी  


हालांकि, अभी शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जल्द ही एसएसएलसी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी होगा। विद्यार्थियों को इसके लिए आधिकारिक साइट समय-समय पर चेक करनी चाहिए। वहीं, सूबे की सरकार छात्रों के बीच परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए मॉडल परीक्षा और परामर्श सत्र आयोजित करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें