फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala SSLC, HSLC: जरूरी तिथियां हुईं घोषित, जानें कब होंगी परीक्षाएं

Wed, 13 May 2020 02:50 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग केरल ने केरल एसएसएलसी और प्लस टू परीक्षा 2020 यावी 10वीं और 12वीं की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश में फैली महामारी कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के चलते केरल बोर्ड की परीक्षाएं लंबे समय से लंबित थीं। हजारों-लाखों उम्मीदवारों को परीक्षा का इंतजार था। हालांकि, जो छात्र केरल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा की नई तारीखें जारी हो गई हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपनी जरूरी तिथियों की जानकारी ले सकते हैं।  
विज्ञापन


मुख्य तिथियां-
केरल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 26 मई से 28 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं परीक्षाएं 26 मई से 30 मई तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं केवल सुबह के सत्रों में आयोजित की जाएंगी।

केरल SSLC, कक्षा 10वीं की परीक्षा तिथि:

  • 26 मई - गणित (MATH)
  • 27 मई - भौतिकी (PHYSICS)
  • 28 मई - रसायन विज्ञान (CHEMISTRY)

केरल HSLC, कक्षा 12वी की परीक्षा तिथि:

  • 26 मई - इंटरप्रन्यौरशिप (Entrepreneurship) विकास
  • 27 मई - जीव विज्ञान, भूविज्ञान, संचार अंग्रेजी, सांख्यिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, भाग III भाषा
  • 28 मई - बिजनेस अध्ययन, मनोविज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
  • 29 मई - इतिहास, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इस्लामी हिस्ट्री और संस्कृति
  • 30 मई - गणित, राजनीतिक विज्ञान, पत्रकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें