SSLC Admit Card Kerala 2021 Release Date: केरल एसएसएलसी (SSLC) प्रवेश पत्र 10 मार्च को जारी होगा। केरल परीक्षा भवन दसवीं कक्षा का प्रवेश पत्र जारी करेगा। दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपना प्रवेश पत्र 10 मार्च से लेकर 16 मार्च तक डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि बिना प्रवेश पत्र के छात्रों को दसवीं कक्षा की परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इसलिए, प्रवेश पत्र के जारी होते ही विद्यार्थी अनिवार्य तौर पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
आधिकारिक वेबसाइट
keralapareekshabhavan.in
एसएसएलसी 2021 परीक्षा देने वाले छात्र केरल भवन की आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-डीयू ने प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से एग्जाम फॉर्म्स जमा करने को कहा, जल्द आयोजित होगी परीक्षा
17 मार्च से शुरू हो रही हैं दसवीं की परीक्षाएं
केरल एसएसएलसी परीक्षा 2021 (Kerala SSLC Exams 2021) की शुरुआत 17 मार्च से होगी और ये परीक्षाएं 30 मार्च तक चलेंगी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली दोपहर 1.40 बजे से लेकर 3.30 बजे तक होगी और दूसरी पाली 2.40 बजे से लेकर 4.30 बजे तक होगी।
इसे भी पढ़ें-विश्व भारती के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें क्यों खास है विश्व भारती
ऐसे डाउनलोड करें केरल एसएसएलसी एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको केरल SSLC प्रवेश पत्र 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना दसवीं कक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
ध्यान रहे कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र तभी डाउनलोड कर सकेंगे जब प्रवेश पत्र विंडो एक्टिव होगी।