केरल एसएसएलसी परीक्षा के परिणाम आज 2 बजे जारी हो गए। बता दें कि इस परिणाम का इंतजार 4 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे थे। छात्र केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना परिणाम देख सकते हैं। केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट keralapareeksahabhavan.in और results.kerala.nic.in है। केरल एसएसएलसी के परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि पता होना चाहिए।
इन वेबसाइट के जरिए देखें अपना रिजल्ट
- keralapareeksahabhavan.in
- sslcexam.kerala.gov.in
- results.kite.kerala.gov.in
- results.kerala.nic.in
साल 2019 में केरल बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के परिणाम 6 मई को जारी किए गए थे।
इस साल परिणामों में देरी कोरोना महामारी संकट के कारण हुई। बता दें कि लॉकडाउन के कारण कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।
Kerala SSLC Result 2020 ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1 : सबसे पहले
छात्र केरल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.kerala.nic.in पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
चरण 4 : जैसे ही सबमिट करेंगे वैसे ही
आपका रिजल्ट सामने खुल जाएगा।
चरण 5 : छात्र
भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट ले लें और संभालकर रखें।