तकनीकी शिक्षा विभाग, केरल द्वारा आज 24 जून, 2019 को राज्यों में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अंतिम रैंक लिस्ट और पहली आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने केरल पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे केरल पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट से आवंटन सूची और रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 19 जून को अनंतिम रैंक लिस्ट और परीक्षण आवंटन जारी किया गया था। जिन उम्मीदवारों को पहले आवंटन में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया समाप्त करने के लिए 27 जून तक संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा। स्पॉट एडमिशन के बाद दो और अलॉटमेंट राउंड किए जाएंगे। दूसरा आवंटन परिणाम 29 जून को जारी किया जाएगा और दूसरे आवंटन से उम्मीदवारों को 1 जुलाई, 2019 तक संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा और 18 जुलाई, 2019 को प्रवेश समाप्त होगा। बता दें कि लगभग 12,500 सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की। केरल पॉलिटेक्निक आवंटन लिस्ट और रैंक लिस्ट को देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।