फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2021: इस सूबे ने जारी किया बारहवीं का शेड्यूल, इस महीने होगी परीक्षा

Thu, 24 Dec 2020 05:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Board Exam 2021: केरल में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 2021 बारहवीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in के जरिए परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड भी कर सकते हैं।

17 मार्च से होंगी बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं
उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक, बारहवीं आर्ट स्ट्रीम की परीक्षा 17 से 25 मार्च तक आयोजित होंगी। अन्य स्ट्रीमों के लिए बारहवीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से लेकर 30 मार्च 2021 तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CMAT 2021: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक

बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल के अलावा परीक्षा सत्र के टाइम स्लॉट की भी घोषणा हो चुकी है। बारहवीं कक्षा के लिए थ्योरी पेपर सुबह 9:40 बजे से लेकर 12:30 बजे तक होग। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को बीस मिनट का वक्त दिया जाएगा। ये कूल-ऑफ मिनट होगा जो कि जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए 25 मिनट का होगा।

डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें