Kerala Plus Two Result 2020: केरल बोर्ड ने बुधवार को प्लस टू और व्यावसायिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (VHSC) का रिजल्ट घोषित किया। डिपार्टमेंट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE) ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। इस साल प्लस टू में 85.1 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। डीएचएसई प्लस टू परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, वीएचएससी की परीक्षा में 81.8% फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।