नेशनल एंट्रेंस एलिजिबिलिटी टेस्ट NEET 2019 के आधार पर केरल MBBS मेरिट लिस्ट 2019 जारी की गई है। मेरिट लिस्ट NEET क्वालिफाइंग मार्क्स पर आधारित है। उम्मीदवार सीईई की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर मेरिट सूची को देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को cee.kerala.gov.in पर मेरिट सूची देखने के लिए पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा। सीईई की वेबसाइट पर पहले दस मेडिकल टॉपर्स की सूची प्रकाशित की गई है। अतुल मनोज को राज्य मेडिकल रैंक में पहला और एनईईटी में 688 स्थान हासिल किया है इसलिए अतुल को टॉपर घोषित किया गया है। हृदया लक्ष्मी बोस ने 687 NEET स्कोर के साथ दूसरी रैंक प्राप्त की है। अश्विनी 686 नीट स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर आया है। उम्मीदवारों को प्रवेश करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।