केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में केरल प्रशासनिक सेवा (केएएस) प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये परिणाम जारी किए गए हैं। उम्मीदवार जो केएएस प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट keralapsc.gov.in है।
बता दें कि केरल प्रशासनिक सेवा में KAS ऑफिसर (जूनियर टाइम स्केल) ट्रेनी STREAM - II के पद पर चयन के लिए, प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अंतिम परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। केएएस प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 2020 को राज्य भर में फैले विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
केरल KAS प्रारंभिक परिणाम 2020 की जांच कैसे करें-
चरण - 1 सबसे पहले केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट keralapsc.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर दिए परिणाम टैब पर जाएं।
चरण - 3 अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 4 लिंक पर क्लिक करते ही केएएस प्रारंभिक परिणाम 2020 की सूची 1 और 2 की जांच करें।
चरण - 5 अपने परिणामों को देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।