केरल हाईकोर्ट ने कहा हैकि बच्चों के विकास के लिए संगीत महत्वपूर्ण है। इसलिए राज्य सरकार को नियमित संगीत शिक्षकों के पदों को मंजूरी देने पर विचार करना चाहिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Kerala High Court On Regular Music Teachers in All Schools: केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि बच्चों के विकास के लिए संगीत महत्वपूर्ण है। इसलिए राज्य सरकार को नियमित संगीत शिक्षकों के पदों को मंजूरी देने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से सिफारिश की है कि वह सभी स्कूलों में नियमित संगीत शिक्षकों के पदों को मंजूरी देने पर विचार करे। न्यायालय ने एक संगीत के मामले पर विचार करते हुए उपरोक्त सिफारिश की।
दरअसल वर्तमान में संगीत शिक्षक का पद किसी विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या, कालखंडों की संख्या आदि के आधार पर स्वीकृत किया जाता है। यदि एक विद्यालय में छात्रों की संख्या कम है तो उस विद्यालय में संगीत शिक्षक का पद स्वीकृत नहीं किया जायेगा।