Calicut University: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा कालीकट विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने के फैसले पर राज्य सरकार ने नाराजगी जताई है। उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु ने इसे "अलोकतांत्रिक" बताया और कहा कि यह राज्य के अधिकार क्षेत्र में दखल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Calicut University VC Appointment Row: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा कालीकट विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने के फैसले को लेकर राज्य सरकार ने बुधवार को इसे "अलोकतांत्रिक" और "निंदनीय" बताया है।
विज्ञापन
राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर. बिंदु ने कहा कि राज्यपाल का यह कदम विश्वविद्यालयों पर राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप है और इससे सरकार एक "मूक दर्शक" बनकर रह गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस अधिसूचना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
मंत्री ने आरोप लगाया कि यह अधिसूचना देशभर में संघ परिवार द्वारा दिखाई जा रही "अत्यधिक शक्ति के इस्तेमाल" का एक नया अध्याय है।
बता दें कि राज्यपाल ने 3 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी और अगले ही दिन उन्होंने एक सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी को भी मंजूरी दी, जिसमें कुलाधिपति, यूजीसी और सिंडिकेट के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो कुलपति पद के लिए सिफारिशें करेगी।