फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All Criminals: केरल के राज्यपाल ने की इन छात्र कार्यकर्ताओं की आलोचना, जानिए क्यों कहा "सभी अपराधी हैं"

Sun, 17 Dec 2023 04:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala: केरल में एसएफआई द्वारा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का विरोध किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि विरोध करने वाले छात्र मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त "अपराधी" थे। राज्यपाल ने कहा कि वह भारत के राष्ट्रपति को छोड़कर किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। 
विज्ञापन
Kerala CM and Governor - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala: सत्तारूढ़ी सीपीआई (एम) की छात्र शाखा, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के वाहन को टक्कर मारने के कुछ दिनों बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कल कालीकट विश्वविद्यालय का दौरा करते हुए छात्र कार्यकर्ताओं पर हमला बोला। राज्यपाल ने दावा किया है कि उन पर हमले की साजिश के पीछे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का हाथ है।

विज्ञापन


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वह किसी से नहीं डरते हैं और आरोप लगाया कि विरोध करने वाले छात्र मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त "अपराधी" थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, "वे सभी अपराधी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ने नियुक्त किया है। जो भी विरोध है, वह मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रायोजित है।"

दरअसल, राज्यपाल खान की यात्रा से पहले कल एसएफआई द्वारा कालीकट विश्वविद्यालय के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। एसएफआई राज्यपाल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है और आरोप लगा रही है कि वह केरल के विभिन्न विश्वविद्यालयों की सीनेट में भाजपा-आरएसएस के उम्मीदवारों को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में राज्यपाल खान ने एसएफआई के सदस्यों द्वारा उनके वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी गई, जिसके बाद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यह घटना उस वक्त हुई जब राज्यपाल नई दिल्ली रवाना होने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे जा रहे थे।

एसएफआई के आरोपों के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि वह भारत के राष्ट्रपति को छोड़कर किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं केवल भारत के राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह हूं। मैं उन्हें यह क्यों समझाऊं? मैं अपराधियों के प्रति जवाबदेह नहीं हूं।"

इसके जवाब में सीएम विजयन ने भी राज्यपाल पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्यपाल खान "ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां वह जो मन में आता है कह रहे हैं"। वो भूल रहे हैं कि वो केरल के राज्यपाल हैं।"

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को "अपराधी" और "गुंडा" कहने के लिए राज्यपाल खान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐसे असभ्य शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें