केरल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू होंगी और 26 अप्रैल तक चलेंगी। बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (डीएचएसई) की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in है।
बारहवीं कक्षा की परीक्षा भिन्न-भिन्न विषयों के लिए अलग-अलग पालियों में होगी। विषयवार प्रैक्टिकल परीक्षाएं सुबह 9.40 बजे से लेकर 12.30 बजे तक होंगी। इनमें 20 मिनट का कूल ऑफ टाइम भी शामिल है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना विस्तृत टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं और उसे चेक भी कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें केरल बोर्ड की बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल
- सबसे पहले केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको बारहवीं परीक्षा के टाइम टेबल का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ फॉर्मेट में फाइल खुलेगी।
-जहां से आप अपना टाइम टेबल देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले केरल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से लेकर 30 मार्च तक होने वाली थी। लेकिन बाद में कोरोना वायरस की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षाएं अप्रैल में होंगी।