केंद्रीय विद्यालय कल से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। ये ऑनलाइन कक्षाएं 7 मई से लेकर 17 मई तक चलेंगी। इन ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों को विषय वार और टॉपिक-वार लाइव इंटरेक्टिव कक्षाओं के जरिए पढ़ाया जाएगा।
माध्यमिक विद्यार्थियों को स्वंयप्रभा चैनल के जरिए लाइव इंटरेक्टिव कक्षाएं दी जाएंगी। जबकि उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों को एनआईओएस के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। इस बारे में केंद्रीय विद्यालय के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है। यहां इन कक्षाओं को लेकर पूरा शेड्यूल भी जारी किया गया है। विद्यार्थी केवी के आधिकारिक ट्विटर के जरिए इन ऑनलाइ कक्षाओं का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UGC- NET: जानिए नेट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने क्या जानकारी दी ? कब होगी परीक्षा
इससे पहले केवी ने अप्रैल के पहले हफ्ते में भी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की थी। केवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तारीख के साथ इन कक्षाओं का पूरा शेड्यूल शेयर किया गया है। यहां इन कक्षाओं को लेने वाले एक्सपर्ट की भी जानकारी दी गई है। विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन कक्षाओं को ले सकते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज एवं सारे उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।