फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय: विद्यार्थियों के लिए कल से शुरू हो रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं, 17 मई तक चलेंगी

Wed, 06 May 2020 08:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय (फाइल फोटो)
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय कल से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। ये ऑनलाइन कक्षाएं 7 मई से लेकर 17 मई तक चलेंगी। इन ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों को विषय वार और टॉपिक-वार लाइव इंटरेक्टिव कक्षाओं के जरिए पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


माध्यमिक विद्यार्थियों को स्वंयप्रभा चैनल के जरिए लाइव इंटरेक्टिव कक्षाएं दी जाएंगी।  जबकि उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों को एनआईओएस के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। इस बारे में केंद्रीय विद्यालय के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है। यहां इन कक्षाओं को लेकर पूरा शेड्यूल भी जारी किया गया है। विद्यार्थी केवी के आधिकारिक ट्विटर के जरिए इन ऑनलाइ कक्षाओं का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-UGC- NET: जानिए नेट परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने क्या जानकारी दी ? कब होगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले केवी ने अप्रैल के पहले हफ्ते में भी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की थी। केवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तारीख के साथ इन कक्षाओं का पूरा शेड्यूल शेयर किया गया है। यहां इन कक्षाओं को लेने वाले एक्सपर्ट की भी जानकारी दी गई है। विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन कक्षाओं को ले सकते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज एवं सारे उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें