फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KEAM 2023 Registration: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा पंजीकरण की आखिरी डेट नजदीक,ऐसे करें अप्लाई

Sun, 09 Apr 2023 04:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KEAM 2023: प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय द्वारा केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (KEAM) परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की आखिरी डेट नजदीक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
apply online
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KEAM 2023 Registration Ends Soon: केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय (CEE) द्वारा केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (केईएएम) परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख नजदीक है। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए 10 अप्रैल, 2023 को शाम 5 बजे तक आवेदन विडों खुली रहेगी। केरल राज्य के शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा 17 मई, 2023 को होगी। पहली पारी में फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय का संयुक्त पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लिया जाएगा, जबकि दूसरी पारी में गणित विषय का पेपर दोपहर 2:30 बजे से दोपहर शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cee.kerala.gov.in पर जाएं।

  • KEAM 2023 एप्लिकेशन पोर्टल पर क्लिक करें।

  • यहां रजिस्टर सेक्शन पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।

  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड करें।

  • एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें