फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KEAM 2023: 17 मई को होगी केईएएम प्रवेश परीक्षा, इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला

Tue, 21 Feb 2023 11:45 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KEAM 2023: प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय द्वारा केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (केईएएम) परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा की गई है
विज्ञापन
KEAM 2023 Entrance Exams Dates Out - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KEAM 2023 Entrance Exams Dates Out: केरल प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय (CEE, ) द्वारा केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (केईएएम) परीक्षा 2023 की तारीखों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन


केरल राज्य के शिक्षण संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा 17 मई, 2023 को होगी। पहली पारी में फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय का संयुक्त पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लिया जाएगा, जबकि दूसरी पारी में गणित विषय का पेपर दोपहर 2:30 बजे से दोपहर शाम पांच बजे तक होगा।  

विज्ञापन

KEAM 2023 परीक्षा तिथियां जानिए कैसे करें चेक?

  1. सबसे पहले केईएएम की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “KEAM 2023 - इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 17 मई को प्रेस विज्ञप्ति में आयोजित की जाएगी” पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
  4. परीक्षा तिथियों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें